नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने IIFT MBA का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। आईआईएफटी एमबीए का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे भारतीय विदेश व्यापार संस्थान 2021 के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके और आवेदन संख्या और जन्मतिथि सहित अन्य विवरण डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। IIFT 2021 का आयोजन 24 जनवरी को केंद्र-आधारित ऑनलाइन मोड में दोपहर 3 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी दिन आज, 5 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
आपको बता दें कि IIFT एमबीए एडमिट कार्ड में पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय सहित उम्मीदवारों के विवरण का उल्लेख होगा। आईआईएफटी एमबीए एडमिट कार्ड 2021 के प्रिंट के साथ, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी परीक्षा केंद्र ले जानी होगी। इस परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के तहत होगा। अभ्यर्थियों को घर से ही खुद की एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जानी होगी। इसके अलावा, फेस मास्क और सैनिटाइजर भी ले जाना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in है।
-यहां आपको आईआईएफटी 2021 एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक