फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card 2021: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, स्कूलों से कलेक्ट करेंगे छात्र

Sat, 16 Jan 2021 02:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card 2021: बिहार स्कूल एग्जामनिशेन बोर्ड बारहवीं कक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http:// secondary.biharboardonline.com पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्कूल द्वारा अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन के लिए आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी दिन आज, 5 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


छात्रों को एडमिट कार्ड लेने के लिए अपने संबंधित स्कूलों में जाना होगा। ऐसे में ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड जारी होते ही छात्र संबंधित स्कूलों से संपर्क करें और अपना एडमिट कार्ड कलेक्ट कर लें। छात्र हर हाल में 31 जनवरी तक अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। इसके बाद एडमिट कार्ड का लिंक डिएक्टिवेट हो जाएगा। बिहार बोर्ड ने सभी स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसे छात्रों को देने के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। इस दौरान मास्क और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा।  बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी तक होंगी। जबकि, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 12वीं की परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। सुबह का सत्र सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दोपहर का 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें