UGC NET Exam Postponed 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नौ जुलाई, 2022 को आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। एनटीए ने दो विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा को ऐनवक्त पर टाल दिया है। इस संबंध में एनटीए ने अपनी वेबसाइट आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। हालांकि, एनटीए ने स्पष्ट किया कि अन्य विषयों के लिए नौ जुलाई को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा यथावत रहेगी।