इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा 16, 17, 21 और 22 सितंबर, 2023 को आठ सत्रों में और रिमोट प्रॉक्टरिंग के साथ इंटरनेट आधारित मोड में आयोजित की गई थी। एनटीए द्वारा जानकारी दी गई कि कुल 19,305 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 18,222 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
एनटीए ने रिजल्ट के नोटिस में कहा है "एनटीए की जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित करने, प्रक्रिया और परिणामों की घोषणा तक सीमित है। मॉड्यूल समापन प्रमाणपत्र उचित समय पर एनआईटीटीटी द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए एनआईटीटीटी वेबसाइट https://nittt.nta.ac.in/ के संपर्क में रहें।"