फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET Admit Card 2023 Out: सीयूईटी यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 25 से 28 मई तक एग्जाम

Tue, 23 May 2023 01:16 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG Admit Card 2023 : एनटीए ने 25, 26, 27 और 28 मई को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
विज्ञापन
CUET Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA CUET Admit Card 2023 Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 25, 26, 27 और 28 मई को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं इन तारीखों पर होने वाली है, वे आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in से अपना सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीयूईटी यूजी 2023 के उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है-"कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) - 2023 के लिए एडमिट कार्ड 25, 26, 27 और 28 मई 2023 को पहले से परीक्षा के लिए निर्धारित उम्मीदवारों के लिए जारी किए जा रहे हैं।"

एनटीए ने कहा कि कुछ उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड, जिन्होंने आज जारी किए गए एडमिट कार्ड में उल्लिखित विषयों के अलावा अन्य विषयों को चुना होगा, बाद में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सूचना पर्ची या एडमिट कार्ड भी उस स्थिति में जारी किए जाएंगे जहां माध्यम वाला विषय पहले से प्रदर्शित नहीं है। NTA बाद में आगे की तारीखों के लिए CUET 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीयूईटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

  • सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  • अब आगे की जरूरत के  लिए एक प्रिंट आउट ले लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें