सीएमएटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 2023 12 मई 2023 को जारी की गई थी, जिसपर उम्मीदवार 16 मई तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। एनटीए सीएमएटी रिजल्ट अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। CMAT 2023 परीक्षा 4 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। रिजल्ट के साथ ही CMAT 2023 कट-ऑफ और रैंक भी जारी की जाएगी।