31 दिसंबर तक इंटर्नशिप पूरी करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन
इसके अलावा इंटर्नशिप पात्रता नियम को भी संशोधित किया गया है। आयुष मंत्रालय ने एआईएपीजीईटी 2021 में शामिल होने के लिए पात्रता के निर्धारण की दिशा में इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ा दी है।
सीटों का आवंटन मेरिट सूची के आधार पर होगा तय
गौरतलब है कि एआईएपीजीईटी स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है। एआईएपीजीईटी 2021 को पास करने वाले, देश भर के सभी आयुष कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों / डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा प्रणालियों में एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए पात्र होंगे। सीटों का आवंटन मेरिट और कॉलेज की पसंद के आधार पर किया जाएगा। आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।