अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर (AIAPGET) 2021 प्रवेश परीक्षा 07 जून को होनी थी। एआईएपीजीईटी 2021 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी अनॉउंसड एट लेटर स्टेज पर किया जाएगा। एआईएपीजीईटी 2021 परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर पर भी जारी किया है।
इसके मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी को एग्जाम से जुड़ी कोई भी डिटेल चाहिए तो वह आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
यह भी पढ़ें :
इतिहास के पन्नों से : जानिए मदर्स डे का असली इतिहास, अमेरिका से नहीं, रोम और ग्रीक से है पुराना नाता
वहीं प्रत्येक सही आंसर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत आंसर देने पर एक अंक काट दिया जाता है। अखिल भारतीय आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा (AIAPGET 2021) का आयोजन आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा के प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।