इसके अतिरिक्त पूर्व में एमपीबीएसई, भोपाल की ओर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के संबंध में अंतिम फैसला नहीं हो सका था।
बीते दिनों 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में परीक्षा को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया। जबकि 10वीं के छात्रों को बगैर परीक्षा लिए सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किया जाएगा। लेकिन इस पर फिलहाल सिर्फ चर्चा हुई है।