फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSSNET 2024: नवयुग स्कूल कक्षा 6, 7 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक भरे फॉर्म

Sat, 02 Mar 2024 01:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Navyug School Admission 2024: नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET 2024) के लिए आवेदन पत्र भरने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। आवेदन से चूके उम्मीदवार नीचे बताई तारीख से पहले-पहले फॉर्म भरकर जमा कर दें। 
विज्ञापन
नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NSSNET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नवयुग स्कूल सरोजिनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET 2024) के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 05 मार्च तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन किसी कारण से अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 05 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इस दिन तक जमा करें आवेदन शुल्क

एनटीए के अनुसार, एनएसएसएनईटी 2024 आवेदन पत्र के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 05 मार्च तक बढ़ा दी गई है। एनएसएसएनईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

इस दिन तक बढ़ी सुधार विंडो की अंतिम तिथि

जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nssnet.ntaonline.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि भी संशोधित कर 03 मार्च से 07 मार्च कर दी गई है। आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदकों के पास 07 मार्च तक का समय है।

11 बजे से होगी परीक्षा

NSSNET 2024 परीक्षा नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली की कक्षा 6, 7 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक ही पाली में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NSSNET 2024 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

नवयुग स्कूल में प्रवेश योग्यता के आधार पर होगा और एनएसएसएनईटी 2024 लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। एनएसएसएनईटी 2024 एडमिट कार्ड 15 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

एनएसएसएनईटी परीक्षा 224: पात्रता मानदंड

आयु सीमा: 31 मार्च, 2024 तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच और कक्षा 7 में प्रवेश के लिए 11 वर्ष से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 31 मार्च, 2024 तक कक्षा 5, 6 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए या उसमें उपस्थित होना चाहिए।

उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए एनटीए द्वारा उपलब्ध कराए गए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 011-40759000 या 011-69227700। हेल्प डेस्क सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होता है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार एनटीए को इस पते पर nssnet@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें