फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BOARD: छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 10वीं और 12वीं की पढ़ाई में होगा ये बड़ा बदलाव

Wed, 07 Mar 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क. अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अब अन्य विषयों के साथ एक व्यावसायिक (ट्रेड) विषय को भी विकल्प के रूप में ले सकेंगे। इसके लिए हाईस्कूल में पांच और इंटरमीडिएट में एक व्यावसायिक विषय को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इसे अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र में लागू किया जाएगा। इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम में संशोधन किया गया है। मंगलवार को इस संबंध में सचिव शासन संध्या तिवारी ने निदेशक तथा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की आदेश जारी कर दिया।

दो वर्ष पहले प्रदेश के सौ विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई थी। अब केंद्र सरकार की योजना के तहत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षा योजना के सफल संचालन के लिए इसमें हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल्स, आईटी/आईटीईएस, रिटेल ट्रेडिंग एवं सुरक्षा ट्रेड विषयों को शामिल किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आगामी शैक्षिक सत्र से विद्यार्थी अन्य विषयों के साथ इनमें से किसी एक  को वैकल्पिक विषय के रूप में ले सकेंगे। 

सरकार ने इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के अधीन परिषद विनियमों के अध्याय तेरह के विनियम (1) (छ) एवं अध्याय चौदह के विनियम (1) (चार) में संशोधन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें