कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद होने से इंजीनियंग, मेडिकल, यूजीसी नेट, डीयू, जेएनयू, इग्नू आदि में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी अब हेल्पलाइन नंबर या ईमेल से भी मिल सकेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन, नीट, जेएनयू, इग्नू, डीयू, नेट आदि परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए अस्थाई हेल्पलाइन नंबर तैयार किये हैं।
इच्छुक उम्मीदवार और अभिभावक सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक इन नंबरों पर लिखित संदेश भेजकर सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा
genadmin@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, छात्र और अभिभावक बेहद परेशान थे। उनकी दिक्कत दूर करने के लिये यह हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं।
इसमें मोबाइल के अलावा ईमेल भी उपलब्ध है। इन हेल्पलाइन नंबर पर टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर, यूजीसी नेट, जेईई मेन अप्रैल, नीट यूजी, सीमैट, जीपैट, एआईएपीजीईटी, स्वयं, एआरपीआईटी, आईसीएआर, डीयूईटी, एनसीएचएम, इग्नू, जेएनयू,आईआईएफटी और सीएसआईआर आदि परीक्षा संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं।
यह हेल्पलाइन नंबर है :
- 8700028512
- 28178359845
- 39650173668
- 49599676953
- 58882356803