फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार: 13 अक्तूबर से मिलेंगे शिक्षकों के लिए तैयार लेसन, कब होगी विजेताओं के नामों की घोषणा?

Sat, 03 Oct 2026 11:43 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2026 के लिए नोबेल पुरस्कार घोषणा के बाद छात्रों के लिए खास नोबेल प्राइज लेसंस जारी होंगे। 13 अक्तूबर से मिलने वाले इन लेसंस में वीडियो, स्लाइड शो, असाइनमेंट और पढ़ने की सामग्री होगी, जिससे 14-18 साल के छात्र पुरस्कारों को आसानी से समझ सकेंगे। जानें क्या होते हैं नोबेल पुरस्कार लेसंस...
 
विज्ञापन
13 अक्तूबर से उपलब्ध होंगे नोबेल पुरस्कार लेसंस 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल पुरस्कार सिर्फ दुनिया की बड़ी उपलब्धियों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं हैं। इन पुरस्कारों से जुड़े काम और उपलब्धियों को छात्रों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए नोबेल पुरस्कार लेसंस भी तैयार किए जाते हैं। 2026 के नए लेसंस 13 अक्तूबर 2026 को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


इन लेसंस को खास तौर पर 14 से 18 साल के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इनकी मदद से शिक्षक कक्षा में छात्रों को उस साल नोबेल पुरस्कार पाने वाली उपलब्धियों के बारे में आसानी से समझा सकेंगे।

क्या हैं नोबेल पुरस्कार लेसंस?

  • नोबेल पुरस्कार लेसंस एक तरह की शैक्षणिक सामग्री है, जिसका इस्तेमाल शिक्षक छात्रों को नोबेल पुरस्कार से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में पढ़ाने के लिए करते हैं।
  • इनमें स्लाइड शो के साथ शिक्षक के लिए बोलने की स्क्रिप्ट दी जाती है। इससे शिक्षक बिना ज्यादा तैयारी के भी छात्रों के सामने संबंधित विषय को व्यवस्थित तरीके से समझा सकते हैं।
  • हर लेसन में सिर्फ जानकारी ही नहीं होती, बल्कि छात्रों के लिए कई तरह की अतिरिक्त सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

वीडियो से लेकर असाइनमेंट तक होंगे शामिल

नोबेल पुरस्कार लेसंस में छात्रों के लिए वीडियो, पढ़ने की सामग्री और असाइनमेंट भी शामिल होते हैं। इसके अलावा किसी विषय को और गहराई से समझने के लिए आगे पढ़ने के लिए उपयोगी लिंक भी दिए जाते हैं। नए लेसंस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एक पाठ को लगभग 20 मिनट में पूरा किया जा सके। इससे इसे स्कूल की कक्षा में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

2026 में कब होगी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा?

2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच अलग-अलग श्रेणियों में होंगी।
 
क्षेत्र पुरस्कार घोषणा की तारीख समय (CEST)
मेडिसिन 5 अक्तूबर सुबह 11:30 बजे से
फिजिक्स 6 अक्तूबर सुबह 11:45 बजे से
केमिस्ट्री 7 अक्तूबर सुबह 11:45 बजे से
साहित्य 8 अक्तूबर दोपहर 1:00 बजे से
शांति 9 अक्तूबर सुबह 11:00 बजे
आर्थिक विज्ञान 12 अक्तूबर सुबह 11:45 बजे से
 

13 अक्तूबर को मिलेंगे सभी नए लेसंस

नोबेल पुरस्कारों की अलग-अलग श्रेणियों में घोषणा होने के बाद छात्रों के लिए तैयार किए गए संबंधित लेसंस 13 अक्तूबर 2026 को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका मतलब है कि छात्र और शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद संबंधित उपलब्धियों को समझने के लिए तैयार शैक्षणिक सामग्री का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

14 से 18 साल के छात्रों पर फोकस

इन लेसंस का मुख्य लक्ष्य 14 से 18 वर्ष की उम्र के छात्र हैं। सामग्री को इस आयु वर्ग के छात्रों के लिए उपयोगी और आसानी से समझ आने वाले तरीके से तैयार किया जाता है। लगभग 20 मिनट के छोटे पाठ, वीडियो और असाइनमेंट की वजह से शिक्षक इन्हें नियमित पढ़ाई के बीच भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें