फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आज पहुंचेंगे 148 करोड़, छात्रवृत्ति आई या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

Sat, 03 Oct 2026 10:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Scholarship 2025-26: यूपी में 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि का अंतरण करेंगे। खाते में पैसा आया या नहीं, इसका स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक होगा? जान लें तरीका...
 
विज्ञापन
UP Scholarship 2025-26 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Scholarship 2025-26: उत्तर प्रदेश सरकार 3 अक्तूबर 2026 को 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति भेजने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में वितरण प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। सरकार के अनुसार, छात्रवृत्ति व्यवस्था को स्वचालन से जोड़ने के बाद वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है। साथ ही पात्र छात्रों तक राशि समय पर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

किस वर्ग के कितने छात्रों को मिलेगा लाभ?

इस चरण में अलग-अलग वर्गों के छात्रों के खातों में भेजी जाने वाली राशि इस प्रकार है:
 
वर्ग छात्रों की संख्या राशि
सामान्य वर्ग 38,084 11.43 करोड़ रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग 2,23,615 60.01 करोड़ रुपये
अनुसूचित जाति 1,59,959 64.54 करोड़ रुपये
अल्पसंख्यक वर्ग 38,901 12.06 करोड़ रुपये

इसमें सबसे ज्यादा लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा। इस वर्ग के 2,23,615 छात्रों के खातों में 60.01 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
 

कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?

छात्रों को उनकी श्रेणी और पात्रता के अनुसार अलग-अलग राशि मिलेगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक छात्रवृत्ति की रकम 2,250 रुपये से 14,000 रुपये तक हो सकती है।

लखनऊ में होगा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 अक्तूबर 2026 को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पात्र छात्रों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति खाते में आई या नहीं, कैसे चेक करें?

छात्र यूपी छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए अपने आवेदन और छात्रवृत्ति का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए ये कदम अपनाएं:
  • यूपी छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर स्टेटस या छात्र विकल्प पर क्लिक करें।
  • 2025-26 सत्र आवेदन की स्थिति वाले विकल्प पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सर्च पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर छात्रवृत्ति का स्टेटस दिखाई देगा।
 

पीएफएमएस से भुगतान की स्थिति कैसे देखें?

बैंक खाते में भुगतान हुआ है या नहीं, यह पीएफएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है।
इसके लिए:
  • पीएफएमएस की वेबसाइट पर जाएं।
  • भुगतान की जानकारी यानी Know Your Payment विकल्प पर क्लिक करें।
  • बैंक का नाम और खाता संख्या दर्ज करें।
  • दोबारा खाता संख्या दर्ज कर पुष्टि करें।
  • कैप्चा भरें और एसएमएस पर ओटीपी भेजने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर देखी जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें