कौन सी संस्था किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देती है?
नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग संस्थाओं की ओर से दिए जाते हैं।
| श्रेणी |
पुरस्कार देने वाली संस्था |
| भौतिकी |
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज |
| रसायन विज्ञान |
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज |
| शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा |
करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली |
| साहित्य |
स्वीडिश एकेडमी |
| शांति |
नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी |
| आर्थिक विज्ञान |
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज |
नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन कैसे होता है?
- नोबेल पुरस्कार के लिए सबसे पहले नामांकन की प्रक्रिया होती है।
- कोई व्यक्ति खुद को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित नहीं कर सकता।
नोबेल कमेटी हर साल अलग-अलग देशों के विश्वविद्यालयों, अकादमिक संस्थानों के सदस्यों, वैज्ञानिकों, पूर्व नोबेल पुरस्कार विजेताओं और अन्य योग्य लोगों को नामांकन के लिए आमंत्रित करती है।
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। इसमें किसी व्यक्ति या संस्था को नामांकित करने का दायरा अपेक्षाकृत व्यापक होता है। नामांकन के फॉर्म आमतौर पर सितंबर में भेजे जाते हैं। अगले पुरस्कारों के लिए नामांकन फॉर्म 31 जनवरी तक जमा करने होते हैं।
क्या पता चलता है कि किसने किसे नामांकित किया?
नोबेल पुरस्कार की नामांकन प्रक्रिया गोपनीय रखी जाती है। जिस व्यक्ति या संस्था को पुरस्कार के लिए नामांकित किया जाता है, उसे नामांकित करने वाले व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। नामांकन और मूल्यांकन से जुड़े दस्तावेजों को लंबे समय तक गोपनीय रखा जाता है। इन दस्तावेजों को 50 साल तक सार्वजनिक नहीं किया जाता।
फाइनल उम्मीदवार और विजेता कैसे तय होते हैं?
- कई महीनों तक मूल्यांकन चलने के बाद नोबेल कमेटी पसंद किए गए उम्मीदवारों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करती है।
- इसके बाद सितंबर में कमेटी अपनी सिफारिश संबंधित नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था के सामने रखती है।
यहां एक महत्वपूर्ण बात समझना जरूरी है। अधिकांश श्रेणियों में नोबेल कमेटी खुद अंतिम विजेता का फैसला नहीं करती। कमेटी अपनी सिफारिश संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था को भेजती है और अंतिम निर्णय उस संस्था के सदस्य लेते हैं।
नोबेल शांति पुरस्कार की प्रक्रिया कैसे अलग है?
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रक्रिया बाकी श्रेणियों से कुछ अलग है। इसमें नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के साथ-साथ अंतिम विजेता का चयन भी करती है।
यानी शांति पुरस्कार के मामले में अंतिम निर्णय नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी की ओर से लिया जाता है, जबकि अधिकांश अन्य श्रेणियों में संबंधित पुरस्कार देने वाली संस्था अंतिम विजेता का चयन करती है।
2026 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कब होगी?
| तारीख |
नोबेल पुरस्कार की श्रेणी |
| 5 अक्तूबर 2026 |
शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा |
| 6 अक्तूबर 2026 |
भौतिकी |
| 7 अक्तूबर 2026 |
रसायन विज्ञान |
| 8 अक्तूबर 2026 |
साहित्य |
| 9 अक्तूबर 2026 |
शांति |
| 12 अक्तूबर 2026 |
आर्थिक विज्ञान |
2026 के नोबेल पुरस्कारों में अब तक दो श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसेरॉथ (Karl Deisseroth), पीटर हेगेमैन (Peter Hegemann) और जॉर्ज नागेल (Georg Nagel) को संयुक्त रूप से दिया गया है। वहीं, भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हल्जेन (Francis Halzen) को दिया गया है।