फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में केंद्र का जवाब: नीट और अन्य प्रवेश परीक्षाएं स्थगित करने की योजना नहीं

Fri, 23 Jul 2021 03:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नीट और अन्य सामान्य प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
नीट ( NEET)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नीट और अन्य सामान्य प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने  लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि केंद्र सरकार की नीट और अन्य सामान्य प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: आईएससीई, आईएससी बोर्ड 24 जुलाई को जारी करेगा 10वीं, 12वीं का परिणाम, यहां देखें पूरी डिटेल्स

उन्होंने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा क्रमशः 12 सितंबर और 11 सितंबर को होगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि नीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, सभी सावधानियों के साथ कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नीट और अन्य सामान्य प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मंत्री ने  लोकसभा को सूचित किया कि नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की आसान आवाजाही की सुविधा के लिए एक कोविड ई-पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नियुक्ति: 12 विश्वविद्यालयाें में हुई नए कुलपतियों की बहाली, यहां देखें पूरी सूची


परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों के प्रवेश और निकास के लिए रणनीति बनाने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान सभी उम्मीदवारों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नियंत्रित करने के उपाय भी किए जाएंगे। एंट्री प्वॉइंट पर सभी अभ्यर्थियों का तापमान चेक किया जाएगा।  सामान्य से अधिक तापमान वाले उम्मीदवारों को अलग आइसोलेशन लैब में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें