मजूमदार ने साझा किए आंकड़े
मजूमदार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय को 2023-24 के दौरान 955 करोड़ रुपये, 2022-23 के दौरान 812 करोड़ रुपये, 2021-22 के दौरान 670 करोड़ रुपये, 2020-21 के दौरान 628 करोड़ रुपये और 2019-20 के दौरान 607 करोड़ रुपये दिए गए।
मजूमदार ने कहा, "यह स्पष्ट है कि दिल्ली विश्वविद्यालय को जारी अनुदान में कोई कमी नहीं आई है।"