Top Engineering Colleges: टॉप 10 में आठ आईआईटी
'इंजीनियरिंग कॉलेज' श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 (National Institutional Ranking Framework) में फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है। शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में NIRF रैंकिंग 2023 में शीर्ष आठ स्थान आईआईटी ने हासिल किए हैं।
Top Engineering Colleges: आईआईटी खड़गपुर इस बार छठवें स्थान पर
इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्थान पर, आईआईटी कानपुर चौथे स्थान पर लगातार तीन साल से बरकरार हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की ने कब्जा जमाया है। आईआईटी रुड़की बीते दो साल यानी 2021 और 2022 की रैंकिंग में यह पर छठे पायदान पर था, जबकि पांचवें स्थान पर रहा आईआईटी खड़गपुर इस बार छठवें स्थान पर पहुंच गया है। उधर, आईआईटी गुवाहाटी लगातार तीसरे साल सातवें स्थान पर काबिज है।
Top Engineering Colleges: दो साल बाद एनआईटी सूरत्कल बाहर
हालांकि, आईआईटी हैदराबाद एक स्थान ऊपर खिसक गया है और अब आठवें स्थान पर है। जबकि पिछले वर्ष की रैंकिंग में यह नौवें स्थान पर था। वहीं, एनआईटी तिरुचिरापल्ली और जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता ने क्रमशः नौवें और 10वीं रैंक हासिल करके शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में जगह बनाई है। वहीं, बीते दो वर्षों 2021 और 2022 में 10वें पायदान पर काबिज रहा एनआईटी सूरत्कल, कर्नाटक इस साल 2023 की रैंकिंग में पिछड़कर 12वें स्थान पर चला गया है।
Top Engineering Colleges: NIRF रैंकिंग में कौन-कहां?
NIRF Rainking Top 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
संस्थान 2023 की रैंक 2022 की रैंक 2021 की रैंक
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मद्रास 1 1 1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली 2 2 2
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे 3 3 3
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर 4 4 4
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की 5 6 6
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर 6 5 5
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी 7 7 7
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), हैदराबाद 8 9 8
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), तिरुचिरापल्ली 9 8 9
जादवपुर विश्वविद्यालय (JU), कोलकाता 10 11 17
NIRF Ranking कैसे तैयार की जाती है?
प्रवेश के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष जारी की जाने वाली राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) को गुणवत्ता का आधार मान सकते हैं। इस रैंकिंग में शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे, फैकल्टी, प्लेसमेंट, अकादमिक प्रदर्शन और अन्य जैसे कुछ प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के रूप में जाना जाता है, रैंकिंग पांच मापदंडों पर आधारित होती है :-