फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIRF Ranking 2020: जानिए कौन-से हैं देश के 10 सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज?

Fri, 17 Jul 2020 08:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2020 लिस्ट जारी हुई है। हर साल लाखों छात्र नीट की परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, लेकिन कुछ ही हैं जो टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाते हैं। अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो भारत मे बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों के बारे में जान लीजिए।

NIRF के अनुसार देश के 10 बेहतरीन मेडिकल कॉलेज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, नई दिल्ली)

एम्स की स्थापना साल 1956 में हुई थी। यह स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत मुक्त रूप से कार्य करता है। एम्स, पूरे देश में एक ख्याति प्राप्त मेडिकल संस्थान है। पिछले कई वर्षों से इसे NIRF लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही इसे क्यूएस, आउटलुक इंडिया और द वीक के द्वारा जारी की गई टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त होता है।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

बीके मिश्राः न्यूरोसर्जन, डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन

अमिता अग्रवालः एमबीबीएस, एमडी
सत्यनारायण श्रीकांतः एमडी, मेडिकल निदेशक (समत्वम एंडोक्रिनोलॉजी डायबिटीज सेंटर)
राकेश अग्रवालः एमबीबीएस, नेशनल बायोसाइंस अवार्ड से पुरस्कृत
राज कुमारः एमसीएच, फाउंडिंग डायरेक्टर-एम्स ऋषिकेष

 

पोस्ट ग्रेजूएट इंस्टीट्यूट ऑप मेडिकल एजूकेशन ऐंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर)

इसकी स्थापना साल 1962 में हुई थी। यह देश के अग्रणी मेडिकल कॉलेज में से एक है। यहां पर एमबीबीएस नहीं है। यह देश के उत्तरी राज्यों जैसे जम्मू व कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोगों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मेडिकल संस्थान है। यहां पर 50 से ज्यादा परास्नातक कोर्स उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

अशोक पनगड़ियाः न्यूरोलॉजिस्ट
राम बरन यादवः नेपाल के पहले प्रधानमंत्री
पुरुषोत्तम लाल वाहीः कार्डियोलॉजिस्ट
जगत रामः ऑप्थैलमोलॉजिस्ट, पद्म श्री पुरस्कार विजेता
जगजीत सिंह चोपड़ाः न्यूरोलॉजिस्ट, पद्म भूषण विजेता

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज

सीएमसी वेल्लोर की स्थापना साल 1900 में डॉ. एडा स्कडर के द्वारा किया गया था। सीएमसी वेल्लोर एक प्राइवेट मेडिकल स्कूल, हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर है। वर्तमान समय में यह डॉ. एमजीआर मेडिकल युनिवर्सिटी तमिलनाडू से संबद्ध है। यहां पर एमबीबीएस, एमएस, एमडी, एमसीएच व पीएचडी आदि कोर्स उपलब्ध हैं। इस लगातार NIRF द्वारा देश के बेहतरीन कॉलेज का दर्जा प्रदान किया जाता रहा है।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

विनायक सेनः पेडिट्रिसिएन, मानवाधिकार लीडर, जोनाथन मान अवार्ड से पुरस्कृत

विज्ञापन

केए अब्राहमः कार्डियोलॉजिस्ट, पद्म श्री पुरस्कारा विजेता
महेन्द्र भंडारीः सर्जन, पद्म श्री पुरस्कार
नगरूर गोपीनाथः सर्जन, पद्म श्री पुरस्कार विजेता
अजीत वर्कीः रिसर्चर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरोसाइंस

यह मेंटल हेल्थ व न्यूरोसाइंस का देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल संस्थान है। इसे देश के चौथे सबसे बेहतरीन मेडिकल स्कूल का दर्जा प्राप्त है। इसे पहली बार NIRF रैंकिंग में सम्मिलित किया गया है। यहां पर कई पोस्ट ग्रेजूएट व डॉक्टोरल कोर्स उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

-एनके वेंकटरमनः न्यूरोसर्जन, एएनएसए रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक
-राधिका चंदीरमानीः क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, लेखक
-एम शारदा मेननः पद्म भूषण पुरस्कार विजेता

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजूएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस

लखनऊ में स्थित इस कॉलेज को एसजीपीजीआई भी कहा जाता है। इसकी स्थापना साल 1983 में हुई थी। यह टर्सिरी केयर, रिसर्च व सुपर स्पेशिलिटी ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है। यहां पर डीएम, एमडी, पीएचडी, एमसीएच, पोस्ट डॉक्टोरल कोर्स, सीनियर रेजीडेंसी आदि कोर्स उपलब्ध हैं। यहां पर साउथ एशिया व खाड़ी के देशों से आने वाले मरीजों का भी इलाज किया जाता है।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

-रमाकांत यादवः प्रोफेसर- उत्तर प्रदेश युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस
-हरीश पोप्टानीः प्रोफेसर- युनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल
-आशुतोष तिवारीः चेयरमैन यूरोलॉजी- इकहान स्कूल ऑफ मेडिसिन
-अमिता अग्रवालः क्लिनिकल इम्युनोलॉजिस्ट

बनारस हिंदू युनिवर्सिटी (आईएमएस)

यह देश का सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना साल 1916 में मदन मोहन मालवीय द्वारा की गई थी। यह देश की सबसे बड़ी रेजीडेंशियल युनिवर्सिटी है। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) बीएचयू का एक हिस्सा है, जिसमें तीन प्रमुख संकाय हैं, डेटल साइंस, आयुर्वेद व मेडिसिन। यहां पर एमबीबीएस, स्पेशलाइज्ड कोर्स व पीएचडी कोर्स उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

अशोक अग्रवालः निदेशक- अमेरिकल सेंटर फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन
राम हर्ष सिंहः कुलपति, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद युनिवर्सिटी, पद्म श्री पुरस्कारा विजेता
गंगाधर जे संज्ञानः हेड- संज्ञान लैब एट नेशनल केमिकल लैबोरेट्री
विरेन्द्र नाथ पाण्डेयः जेनेटिसिस्ट, वीरोलॉजिस्ट, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता

 

अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ऐंड रिसर्च

साल 1998 स्थापित इस संस्थान को अमृता हॉस्पिटल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल स्कूल है। इसे NIRF के द्वारा बेहतरीन मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में शामिल किया गया है।

जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन ऐंड रिसर्च

इसे जेआईपीएमईआर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना साल 1823 में हुई थी। यह एक मेडिकल स्कूल के साथ टर्सिरी केयर रेफरेल हॉस्पिटल भी है। यहां पर एमबीबीएस, बीएससी, बीएमआरएससी के साथ अन्य कई पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी कोर्स भी उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

-पैरामसिवम नटराजनः फोटोकेमिस्ट, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता
-केआर बालाकृष्णनः हार्ट सर्जन

 

कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज

केएमसी देश का सबसे ख्यातिप्राप्त मेडिकल कॉलेज है। यह मणिपाल युनिवर्सिटी का हिस्सा है। इसे लगातार देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज की सूची में सम्मिलित किया गया है। यहां पर एमबीबीएस, एमएस, एमएससी, एमडी, एमफिल आदि कोर्स उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमिनाई

अन्नपूर्ण किन्नीः कार्डियोलॉजिस्ट
देवी शेट्टीः चेयरमैन व फाउंडर- नारायण हेल्थ

 

किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी

इसकी स्थापना साल 1905 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के रूप में हुई थी। साल 2002 में इसे छत्रपति शाहूजी महाराज मेडिकल युनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता था। साल 2007 में इसे पुनः केजीएमयू में परिवर्तित किया गया। यह लगातार देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में सम्मिलित है। यहां पर कई एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स उपलब्ध हैं।

प्रसिद्ध एलुमनाई

-श्याम स्वरूप अग्रवालः जेनेटिस्ट, इम्युनोलॉजिस्ट, डायरेक्टर एसजीपीजीआई
-बीके आनंद फीजियोलॉजिस्ट, पद्म श्री पुरस्कार विजेता
-प्रेम नाथ वाहीः पैथोलॉजिस्ट, पद्म भूषण पुरस्कार विजेता
 

ये देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज हैं, जहां से हर वर्ष कई छात्र अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर अपना जीवन संवारते हैं। अगर आप भी देश के सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करना चाहते हैं  तो Safalta.com आपके लिए 45 दिन का ऑनलाइन  रैंक बूस्टर कोर्स लाया है | कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को 5,999 रुपये की फीस देनी होगी | आज इस कोर्स की फीस पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें। विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को RANK1500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए यहां विजिट करें - https://bit.ly/2WsGW1s

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें