क्या है एनआईपीईआर या नाइपर जेईई परीक्षा?
एनआईपीईआर यानी नाइपर जेईई एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस साल इसका आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (National Institute of Pharmaceutical Education and Research - NIPER), हैदराबाद की ओर से किया जा रहा है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( Joint Entrance Examination - JEE) 2022 के माध्यम से मास्टर्स इन फार्मेसी (MPharma - Masters in Pharmacy), मास्टर्स ऑफ साइंस (MS Pharma - Masters of Science), मास्टर्स ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech Pharma - Masters of Technology) और PhD कार्यक्रमों में लगभग 820 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए एनआईपीईआर की ऑफिशियल वेबसाइट niperahm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
नाइपर जेईई का परीक्षा पैटर्न?
ये परीक्षा अहमदाबाद, गुवाहाटी, हाजीपुत, हैदराबाद, कोलकाता, रायबरेली और एसएएस नगर में नाइपर संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण, सीबीटी (computer-based test - CBT) मोड में आयोजित की जाती है। नाइपर जेईई परीक्षा दो घंटे की होती है और परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ- multiple-choice questions) होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक तय किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाता है। यानी निगेटिव मार्केंग होगी।