NIOS 10th-12th Admission 2022: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा NIOS सार्वजनिक परीक्षा 2022 अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार जो माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 31 जनवरी, 2022 तक का समय दिया गया है।
एनआईओएस दाखिले : 10वीं और 12वीं में दो साल का अंतर जरूरी
एनआईओएस की ओर से कहा गया है कि सीनियर सेकेंडरी कोर्स (कक्षा 12वीं) के शिक्षार्थियों, कृपया ध्यान दें कि 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने के बीच कम से कम दो साल का अंतर होना चाहिए। यह शिक्षार्थियों की जिम्मेदारी है, जिन्होंने 2021 में कक्षा 10वीं पास की है और कक्षा 12वीं में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत हैं।