फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 12th Result 2025: एनआईओएस कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 73.72% छात्र हुए पास; यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Tue, 17 Jun 2025 11:32 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 12th Result 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज, 17 जून 2025 को जारी कर दिया है। जो छात्र अप्रैल/मई सत्र 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
NIOS 12th Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS 12th Result 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम आज, 17 जून 2025 को जारी कर दिया है। जो छात्र अप्रैल/मई सत्र 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस बार एनआईओएस 12वीं परीक्षा में कुल 1,46,627 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 94,457 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत 73.72% रहा है।

NIOS 12वीं Result 2025: रिजल्ट का पूरा विवरण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,66,384 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,46,627 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सर्टिफिकेशन के लिए 1,28,122 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 94,457 छात्र सफल घोषित किए गए। इस बार कुल पास प्रतिशत 73.72% रहा है।


एनआईओएस 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 9 अप्रैल से 19 मई तक एक ही सत्र में किया गया था। जिन छात्रों ने पांच विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त किए, उन्हें सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के रिजल्ट पर लड़कियों का बोलबाला

इस बार एनआईओएस 12वीं परीक्षा 2025 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कुल 56,301 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 50,145 ने परीक्षा दी और 32,483 छात्राएं सफल घोषित हुईं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 75.91% रहा। वहीं, लड़कों की बात करें तो 1,09,992 ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 96,404 परीक्षा में शामिल हुए और 61,921 ने सफलता प्राप्त की। लड़कों का पास प्रतिशत 72.62% रहा। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि इस वर्ष भी छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रेष्ठता साबित की है।

NIOS 12th Result 2025: ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
  • अब 'Senior Secondary Result – April/May 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी एनरोलमेंट संख्या और कैप्चा कोड भरें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें