अक्तूबर से नवंबर के बीच हुई थी परीक्षा
कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 अक्तूबर को शुरू हुई थी और 29 नवंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई थी - कुछ पेपरों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और अन्य के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
एनआईओएस ने 17 जनवरी, 2025 को कक्षा 12वीं या वरिष्ठ माध्यमिक परिणाम घोषित किए। वहीं, बोर्ड ने आज, 24 जनवरी को कक्षा 10वीं की परीक्षा के या सेकेंडरी के नतीजे घोषित किए हैं। कक्षा 10वीं के नतीजे देखने के लिए छात्रों को एनरॉलमेंट संख्या की आवश्यकता होगी।
NIOS Class 10th Result Download: ऐसे चेक करें एनआईओएस का रिजल्ट
जो भी उम्मीदवार अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
- एनआईओएस रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनआईओएस कक्षा 10वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।