इससे पहले 23 सीटें हटाई और 12 जोड़ी गईं
नोटिस में कहा गया है कि पीजीआईएमएस से वापस ली जाने वाली ये 10 सीटें पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 3 की आवंटन प्रक्रिया से पहले सीट मैटिक्स से हटा दी जाएंगी। इससे पहले 17 जनवरी को एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट मैट्रिक्स से 23 सीटें हटा दीं और12 नई सीटें जोड़ी थीं।
जारी परिपत्र के अनुसार, एमडी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), एमएस (प्रसूति एवं स्त्री रोग) (ओबीजीवाई) विशेषता, और एमडी (जनरल मेडिसिन) जैसी शाखाओं में 6.5 प्रतिशत सीटें कम हो गई हैं। दूसरी ओर, एमडी (पीडियाट्रिक्स सीएस) और एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) विभागों से केवल तीन सीटें वापस ली गईं।