फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस अक्तूबर-नवंबर सत्र कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 24 Jan 2025 07:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Secondary Class 10th Result 2025: एनआईओएस ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित सेकेंडरी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
एनआईओएस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Class 10th Result 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार 22 अक्तूबर से 29 नवंबर, 2024 के बीच आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 10वीं का परिणाम देखने के लिए छात्रों को एनआईओएस परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

अक्तूबर से नवंबर के बीच हुई थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की परीक्षा 22 अक्तूबर को शुरू हुई थी और 29 नवंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई थी - कुछ पेपरों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और अन्य के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।

एनआईओएस ने 17 जनवरी, 2025 को कक्षा 12वीं या वरिष्ठ माध्यमिक परिणाम घोषित किए। वहीं, बोर्ड ने आज, 24 जनवरी को कक्षा 10वीं की परीक्षा के या सेकेंडरी के नतीजे घोषित किए हैं। कक्षा 10वीं के नतीजे देखने के लिए छात्रों को एनरॉलमेंट संख्या की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

NIOS Class 10th Result Download: ऐसे चेक करें एनआईओएस का रिजल्ट

जो भी उम्मीदवार अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
  • एनआईओएस रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एनआईओएस कक्षा 10वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें