राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जनवरी/फरवरी 2021 में हुई थी। एनआईओएस ने दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
अभ्यर्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत होगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपना दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें NIOS का दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट result.nios.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
एनआईओएस ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के बारे में आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। इसे लेकर एक ट्वीट किया गया है।