राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर ने एनआईएमसीईटी 2021 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है।एनआईएमसीईटी परीक्षा की तारीख आधिकारिक वेबसाइट www.nimcet.in पर जारी की गई है। नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एनआईएमसीईटी (NIMCET) परीक्षाएं 7 अगस्त शनिवार को सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 12वीं के बाद करें आवेदन
आपको बता दें कि इससे पहले एनआईएमसीईटी 2021 की परीक्षा 23 मई को होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में पैदा हुई स्थिति के चलते उस वक्त इस परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर ने उस वक्त यह परीक्षा टाल दी थी। इस परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें-केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?
एनआईएमसीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो कि एनआईटी छात्रों को मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, कालीकट, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, पटना, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली (त्रिची), और वारंगल में एनआईटी में एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश एनआईएमसीईटी रैंक द्वारा निर्धारित होता है।