फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIFT Result 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें

Thu, 10 Mar 2022 12:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIFT Result 2022: जिन उम्मीदवारों का NIFT 2022 परीक्षा परिणाम में चयन हुआ है उन्हें अब अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अगला चरण सिचुएशन टेस्ट का होगा। उम्मीदवारों के पास में टेस्ट के लिए शहर चुनने के लिए 11 मार्च, तक का समय है।
विज्ञापन
NIFT Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIFT Result 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी ने NIFT 2022 प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वह  NIFT की आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।  
विज्ञापन


NIFT Result 2022:  आगे की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों का NIFT 2022 परीक्षा परिणाम में चयन हुआ है उन्हें अब अगले राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अगला चरण सिचुएशन टेस्ट का होगा। उम्मीदवारों के पास में टेस्ट के लिए शहर चुनने के लिए 11 मार्च, तक का समय है। उम्मीदवार टेस्ट के लिए तीन शहरों को चुन सकते हैं। NIFT की ओर से सिचुएशन टेस्ट का आयोजन 2 से 5 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को जीडी और साक्षात्कार परीक्षा में भी भाग लेना होगा। 
विज्ञापन


कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Admissions के टैब में जाएं।

3. अब परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

6. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

7. इसे चेक कर के डाउनलड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें