NID DAT 2023 Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) जल्द ही डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार एनआईडी के डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- admissions.nid.edu पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि शुक्रवार, 16 दिसंबर, 2022 तक है।
उम्मीदवार सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
होम पेज पर, 'साइन अप' टैब पर क्लिक करें और मूल पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
राष्ट्रीयता, श्रेणी, विकलांगता, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल जैसे बुनियादी विवरण भरकर पंजीकरण करें।
एमडीएस उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण, कार्य अनुभव भरने की आवश्यकता होगी।
स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें - फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि।
एनआईडी डीएटी आवेदन पत्र को क्रॉस-चेक करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
आगे के संदर्भ के लिए एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।