फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NID DAT 2020: प्रवेश परीक्षा के लिए शुरू हो गए आवेदन

Thu, 03 Oct 2019 04:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन - फोटो : NID
विज्ञापन

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID - National Institute of Design) ने डिजाइन कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को एनआईडी द्वारा आयोजित होने वाले डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (NID DAT 2020) में शामिल होना होगा।

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2019 है। जबकि आवेदन फॉर्म में गलतियां सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को 13 नवंबर से लेकर 15 नवंबर 2019 तक का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2019 तक जारी किए जाएंगे। आवेदन की लिंक आगे दी जा रही है।

NID DAT 2020: ऐसा है पूरा शेड्यूल

  • प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा - 29 दिसंबर 2019
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा - 19 मार्च 2020
  • मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड - 14 अप्रैल 2020
  • मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा - 28 मई 2020
  • काउंसलिंग - 5 जून और 6 जून 2020

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • एआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर साइन-इन करें।
  • फिर अपनी आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन की फीस भरें।
  • जमा किए गए आवेदन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास सेव करके रख लें।

क्या है NID

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) एक स्वायत्त संस्था है जो केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) के अधीन आता है। एआईडी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (Institute of National Importance) का दर्जा मिला हुआ है।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें