भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बीटेक प्रोग्राम में दाखिले की योग्यता अब जेईई एडवांस क्वालिफाइड और सिर्फ 12वीं पास रहेगी। कोरोना महामारी के चलते आईआईटी की ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने शैक्षणिक सत्र-2020 के दाखिला नियमों में बदलाव किया है। इस साल 12वीं कक्षा में मेरिट के अनिवार्य नियम को हटाया जा रहा है।
इससे पहले जेईई एडवांस क्वालीफाई करने के साथ-साथ दाखिले के दौरान 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंकों के साथ-साथ टॉप 20 पर्सेंटाइल होने की जांच होती थी। कई छात्र जेईई एडवांस क्वॉलिफाई कर जाते थे, लेकिन 12वीं कक्षा पास होने की अनिवार्य योग्यता न होने के चलते आईआईटी और एनआईटी में दाखिले से वंचित रह जाते थे।
अगर आप NEET और IIT-JEE परीक्षा में अच्छी रैंकिंग चाहते हैं, तो मेहनत व लगन के साथ ही कॉन्सेप्ट का क्लियर होना भी बेहद जरूरी है। इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं में अच्छी रैंकिंग लाने वाले विद्यार्थियों को ही अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इस साल आईआईटी-जेईई व नीट की परीक्षा सितंबर में है। विद्यार्थियों के पास इस परीक्षा की तैयारी के लिए अभी समय है। ऐसे में Safalta.com विद्यार्थियों के लिए 13 जुलाई से 45 दिन का रैंक बूस्टर कोर्स चला रहा है जो कि खास तौर पर विद्यार्थियों की तैयारी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट फैकल्टी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी और 225 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन कक्षाएं देगी। इस कोर्स की फीस 5,999 रुपये रखी गई है।