फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'डिजिविद्यापीठ' बनी नई मुहिम

Sun, 14 Jun 2020 06:41 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
digividyapeeth - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि डिजिविद्यापीठ के माध्यम से देश में डिजिटल शिक्षा को बढ़ाने की नई मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुरुआत से ही डिजिटल इंडिया पर जोर दिया जा रहा है, इसमें कामयाबी भी मिली है। कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर देश को आगे बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। यह खुशी की बात है कि हमारे युवा रोजगार को बढ़ाने के साथ देश को भी आगे ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिजिविद्यापीठ को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी कोई युवा डिजिटल क्षेत्र में कोई नई पहल कर देश सेवा के लिए आगे आता है, तो बेहद प्रसन्नता और संतोष प्राप्त होता है। उन्होंने डिजिविद्यापीठ की सफलता की उम्मीद जताई। साथ ही बताया कि ये नौकरीपेशा, व्यवसायी और छात्र सभी के लिए यह उपयोगी साबित होगा।

डिजिविद्यापीठ के प्रमुख प्रदीप खत्री ने बताया कि यह एक ऐसा उपक्रम है जो युवाओं को अपनी क्षमता विकास के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। तीन तरह के पाठ्यक्रम डिजिटल मार्केटिंग, पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट शुरू किए हैं। यह कम अवधि के कोर्स हैं, जिन्हें मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये लोग सीख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें