इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने फिर से जून सत्र की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आईसीएसई ने 'फाउंडेशन कार्यक्रम, कार्यकारी कार्यक्रम, व्यावसायिक कार्यक्रम और पोस्ट सदस्यता योग्यता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण वर्तमान स्थिति को देखते हुए आईसीएसआई ने यह निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में बताया गया है कि उक्त परीक्षाओं को अब फिर से रीशेड्यूल किया गया है।