फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, यहां पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Thu, 23 Feb 2023 08:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) के रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना होगा।
विज्ञापन
NEST 2023
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEST 2023 Notification: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) के रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.nestexam.in पर विजिट करते रहना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 तक है।
विज्ञापन

कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जून को दो सत्रों- सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में लगभग 120 प्रमुख कस्बों/शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदक अपना हॉल टिकट 12 जून, 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे। NEST 2023 के नतीजे 10 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन कर रहीं महिला/एससी/एसटी/दिव्यांगजन श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी श्रेणी के पुरुष/अन्य आवेदकों के लिए 1200 रुपये का शुल्क देय है।
 
विज्ञापन

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें