NEET UG Counselling: 2 फरवरी को ही जारी हुई थी सूची
एमसीसी ने नीट यूजी की सीट अलॉटमेंट सूची को बुधवार दो फरवरी को ही जारी कर दिया था। हालांकि, बीएचयू की बीडीएस (डेंटल) सीटों की संख्या में कुछ तकनीकी खामी के कारण इसे वापस ले लिया गया था। आधिकारिक नोटिस के अनुसार नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रिपोर्टिंग आज गुरुवार 3 फरवरी, 2022 से शुरू हो गई है।