फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG: अगर नीट यूजी स्कोरकार्ड से गायब हैं ये दो चींजें, तो नहीं होगा मान्य; एनटीए ने बताया इसका समाधान

Tue, 04 Jun 2024 06:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2024: एनटीए ने नीट यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी और और रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 03 जून को नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उत्तर कुंजी जारी करने के बाद एनटीए ने आज, 04 जून को नीट यूजी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/

विज्ञापन

इस स्थिति में अमान्य होगा स्कोरकार्ड

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "कृपया अपने स्कोर कार्ड पर अपना फोटो और बारकोड अवश्य जांच लें। यदि फोटो और बारकोड में से कोई भी गायब है तो कृपया उसे पुनः डाउनलोड करें क्योंकि फोटो और बारकोड के बिना आपका स्कोर कार्ड अमान्य है।"

रिकॉर्ड उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण

इस साल, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के लिए रिकॉर्ड 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 लाख से अधिक छात्र, 13 लाख से अधिक छात्राएं और 24 तृतीय लिंग श्रेणी के छात्र थे।

क्षेत्रवार, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3,39,125 उम्मीदवार पंजीकृत हुए, उसके बाद महाराष्ट्र में 2,79,904 और राजस्थान में 1,96,139 उम्मीदवार पंजीकृत हुए। तमिलनाडु में 1,55,216 और कर्नाटक में 1,54,210 पंजीकरण हुए।

ऐसे डाउनलोड करें अंतिम उत्तर कुंजी

उम्मीदवार नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, NEET UG 2024 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • संभावित अंकों की गणना करने के लिए उत्तरों का मिलान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

ऐसे डाउलनोड करें नीट यूजी रिजल्ट

  • सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
  • यहां "LATEST NEWS" अनुभाग के तहत "Click Here for Score Card" वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • अब "Click here for NEET 2024 Score Card!" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड जांचे और भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें