फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Final Answer Key: नीट यूजी का संशोधित स्कोर कार्ड और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 26 Jul 2024 06:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Final Answer Key: एनटीए ने 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके साथ ही संशोधित स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Answer Key, उत्तर कुंजी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET Final Answer Key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार 5 मई को आयोजित हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबासइट neet.ntaonline.in. पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं। नीट संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होती है, जबकि नीट अंतिम उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए लॉगिन की आवश्यकता नहीं होती है।

उत्तर कुंजी पीडीएफ में लिखा है, "05.05.2024 को आयोजित NEET (UG) - 2024 परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी (26.07.2024 को संशोधित)। संशोधित कुंजी भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के WP (सिविल) संख्या 335/2024 में दिनांक 23.07.2024 के आदेश के अनुसार है।"

विज्ञापन

संशोधित स्कोरकार्ड भी हुआ जारी

नीट यूजी के नतीजों में दूसरी बार संशोधन किया जा रहा है। इस बार यह संशोधन इसलिए हुआ, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के विशेषज्ञ पैनल द्वारा प्रस्तुत विवादास्पद भौतिकी प्रश्न के विकल्प चार को सही उत्तर मानकर नए परिणाम प्रकाशित करने के लिए कहा था।

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ द्वारा 5 मई को आयोजित नीट को पेपर लीक के कारण रद्द करने से इनकार करने के बाद आया, क्योंकि पीठ ने पाया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने को साबित करने के लिए डेटा या सबूतों की कमी थी।
विज्ञापन

हाल ही में, एनटीए ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए, उम्मीदवारों की पहचान गुप्त रखते हुए शहर और केंद्रवार परिणाम 2024 जारी किया। देश भर के चिकित्सा संस्थानों द्वारा प्रस्तावित एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस वर्ष की नीट यूजी परीक्षा कथित पेपर लीक, कदाचार, बड़ी संख्या में टॉपर्स, ग्रेस मार्क्स और समय से पहले परिणाम घोषित करने जैसे विवादों से घिरी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें