सरकारी कॉलेजों में 15 प्रतिशत AIQ सीटें
एमसीसी सरकारी कॉलेजों में 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए नीट यूजी परामर्श आयोजित कर रहा है और डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी / एएफएमएस, एम्स, जेआईपीएमईआर और बीएससी नर्सिंग में 100 फीसदी है। जिन उम्मीदवारों ने नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे विकल्प भरने और लॉक करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि पसंद के क्रम में विकल्प भरें और लॉक करने से पहले सत्यापित करें क्योंकि एक बार लॉक होने के बाद विकल्पों को संशोधित नहीं किया जा सकता है।
पंजीकृत उम्मीदवारों का सत्यापन 17 से 18 अक्तूबर के बीच
NEET UG काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों का सत्यापन 17 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच आयोजित किया जाना है। एमसीसी 21 अक्तूबर, 2022 को नीट यूजी पहले दौर के सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया चार राउंड में आयोजित की जाएगी। जिसमें एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।