इस साल, एमसीसी अंडर ग्रेजुएट (एमबीबीएस / बीडीएस) सीटों के आवंटन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 को चार राउंड में - एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड आयोजित कर रही है। योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी से चार फरवरी, 2022 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट में देरी के कारण इन तिथियों में बदलाव होगा या नहीं, फिलहाल सूचित नहीं किया गया है।

परिणाम जारी होने के बाद सीट आवंटन देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं-

एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग 2021 लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।

पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका अंतरिम / अंतिम आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।