कब आएगी उत्तर कुंजी?
NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जारी किए गए अपडेट में लिखा है कि 18 लाख उम्मीदवारों के डाटा को अपलोड करने में थोड़ा और समय लगेगा। इस कारण नीट यूजी, 2022 में शामिल हुए छात्रों की ओएमआर आंसर शीट, रिकॉर्ड रिस्पांस और अंतरिम उत्तर कुंजी को बुधवार दोपहर 12.15 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि, आंसर की जारी नहीं हो पाई। इसलिए माना जा रहा है कि आंसर को देर शाम तक जारी किया जा सकता है।
18 लाख छात्रों ने थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।