फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Answer Key 2023 Out: नीट यूजी की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें चेक करने का आसान तरीका

Mon, 05 Jun 2023 11:03 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (NEET UG) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Answer Key 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (NEET UG) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NTA NEET UG की उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

नीट यूजी की उत्तर कुंजी ओएमआर और रिस्पॉन्स शीट को चुनौती देने की आखिरी तारीख कल यानी 6 जून 2023 तक है। NTA ने 4 जून को OMR शीट NEET 2023 शीट जारी की थी। उम्मीदवार आवश्यक शुल्क का भुगतान करके NEET उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

NEET UG 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगइन करें।

  • नीट यूजी ओएमआर शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए सहेजें।

विज्ञापन

नीट यूजी 2023 का रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित होने की संभावना है। NEET रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। पिछले साल, उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख के पांच दिन बाद परिणाम घोषित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें