फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2021: हिमाचल प्रदेश के एएमआरयू में कल से शुरू होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया, जानें डिटेल्स

Sun, 05 Dec 2021 03:51 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 6 दिसंबर 2021 से शुरू हो रही है। इससे जुड़ी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इस विश्वविद्यालय की तरफ से शैक्षणिक सत्र 2021-22 की काउंसलिंग व प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 6 दिसंबर यानी कल सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। मंडी जिले के नेरचौक में स्थित विश्वविद्यालय में एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश की पात्रता नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट)  परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। नीट परीक्षा के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस बीडीएस प्रवेश में दाखिला लेने का अवसर हैं। अभ्यर्थी इस वेबसाइट  amruhp.ac.in पर लगातार अपडेट्स लेते रहें।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेज व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश का अवसर -

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) के अधीन संबद्ध छह मेडिकल कॉलेज एवं चार डेंटल कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में कल यानी सोमवार से एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू होने जा रही है। इस विश्वविद्यालय में नेरचौक, नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और टांडा मेडिकल कॉलेज स्थित हैं। जिन भी छात्रों के मन में यह प्रश्न उठ रहे हैं कि विश्वविद्यालय के एमबीबीएस-बीडीएस में कुल कितनी सीटें हैं। तो वह 6 दिसंबर से ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू के शुरू होने का इंतजार करें। विश्वविद्यालय की तरफ से अभ्यर्थियों को सीटों, परीक्षा शुल्क जमा कराने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नीट परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के लिए एएमआरयू के एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश लेने का अच्छा विकल्प मिल रहा है।

विज्ञापन

एमबीबीएस के पहले प्रोफेशनल एनुअल थ्योरी एग्जाम की डेटशीट जारी -

एएमआरयू ने एमबीबीएस के छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से पहले प्रोफेशनल एनुअल थ्योरी एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है। इसकी परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के दौरान 3 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 के दौरान आयोजित होगी। वहीं पहला प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री एग्जाम 14 मार्च से 12 मार्च 2022 के दौरान आयोजित होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें