परीक्षा का समय
परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET UG 2024 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
यदि किसी उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार neet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।
NEET UG 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in.) पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर लें।