NEET UG 2023 Round 2 Seat Allotment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक प्रवेश के लिए नीट यूजी 2023 के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से सीट आवंटन डाउनलोड कर सकेंगे। NEET UG राउंड 2 आवंटन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को 19 अगस्त 2023 तक एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उन्हें 20 से 28 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। मेडिकल कॉलेज 29 से 30 अगस्त तक शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे।