एनटीए ने स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए सात मई, 2023 को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। इस पर आपत्तियां उठाने की विंडो भी बंद कर दी गई थी। हालांकि, मणिपुर में हिंसा के कारण स्थगित परीक्षा अन्य 11 शहरों में बनाए केंद्रों पर छह जून को आयोजित की गई थी। जिसकी आंसर की जारी पर 12 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने स्कोर neet.nta.nic.in पर देख सकेंगे। नीट परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा।