फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tue, 11 Oct 2022 01:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling: अब अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए नीट काउंसलिंग चार राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी/MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/NEET UG 2022 काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को आज  11 अक्तूबर, 2022 से शुरू कर दी गई है। विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पंजीकरण केवल ऑनलाइन ही होंगे।

विज्ञापन

NEET UG 2022 Counselling: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
अब अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए नीट काउंसलिंग चार राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाती है। इससे पहले एमसीसी द्वारा मॉपअप राउंड का आयोजन केवल कंद्रीय और डीम्ड विश्विद्यालय के लिए किया जाता था। अखिल भारतीय कोटा की रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा में स्थानांतरित कर दिया जाता था, अब उन्हें एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के माध्यम से भरा जाएगा।

NEET UG 2022 Counselling: राउंड-1 काउसलिंग का शेड्यूल
पंजीकरण/फीस भुगतान 11 से 17 अक्तूबर, 2022
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग 14 से 18 अक्तूबर, 2022
वेरिफिकेशन 17 से 18 अक्तूबर, 2022
सीट अलॉटमेंट 19 से 20 अक्तूबर, 2022
रिजल्ट 21 अक्तूबर, 2022
अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 से 28 अक्तूबर, 2022
 

NEET UG 2022 Counselling: क्या होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया?
  • काउंसलिंग के लिए पंजीयन
  • च्वाइस फिलिंग (कॉलेज विकल्प) 
  • छात्रों का सत्यापन 
  • सीट अलॉटमेंट के परिणाम

NEET UG 2022 Counselling: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
  • एनटीए नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2022 का स्कोर कार्ड।
  • एनटीए नीट 2022 परीक्षा का प्रवेश पत्र।
  • उम्मीदवारों के आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • क्वालीफाइंग एग्जाम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट।
  • कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • 8-10 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन

NEET UG 2022 Counselling: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in  पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीकरण करें।
  • अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें