NEET UG 2021 काउंसलिंग चार राउंड में पूरी होगी
एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग 2021 को चार राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इनमें एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा। ऑल इंडिया कोटे में स्ट्रे वेकेंसी राउंड सिर्फ सीटें खाली बचने पर ही आयोजित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने वाले सरकारी मेडिकल/ डेंटल कॉलेजों में नीट अंडर ग्रेजुएट 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटा सीटों का आवंटन किया जाएगा।