फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2020: कुछ घंटों में बंद हो जाएगा आवेदन लिंक, जल्द पूरी करें प्रक्रिया

Mon, 06 Jan 2020 10:52 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मई 2020 में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020 - National Eligibility cum Entrance Test) के लिए आवेदन का लिंक बस कुछ ही घंटों में बंद होने वाला है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अब तक इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो जल्द कर लें। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा एक बार बढ़ाई जा चुकी है। पहले नीट 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 थी। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने इसे बढ़ाकर 6 जनवरी 2020 कर दिया था। उम्मीदवार 6 जनवरी की रात 11.50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) नोटिस भी जारी की थी। इसमें कहा था कि नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम दिन काफी ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाए। समय सीमा बढ़ाने के लिए एजेंसी के पास कई छात्रों की मांग पहुंची थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE 2020: बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, परीक्षा में अब इस चीज पर भी प्रतिबंध

नए शेड्यूल के अनुसार -

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख (नई) - 6 जनवरी 2020 (रात 11.50 बजे तक)
अंतिम रूप से शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख (नई) - 7 जनवरी 2020 (रात 11.50 बजे तक)

गलती सुधारने का मिलेगा मौका

आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती रह जाने पर, उसमें सुधार करने के लिए भी आवेदकों को एक मौका दिया जाएगा। आवेदक 15 जनवरी 2020 से लेकर 30 जनवरी 2020 तक अपने आवेदन फॉर्म में हुईं गलतियां सुधार सकेंगे।

ये भी पढ़ें : NASA ने सुनाई सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें

विज्ञापन


इसके अलावा नोटिस में कहा गया है कि कश्मीर घाटी, लेह और कारगिल के अभ्यर्थी भी अपने आवेदन फॉर्म दी गई तिथि तक एनटीए द्वारा बताए गए नोडल केंद्रों पर जमा कर सकते हैं। उन्हें ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने हैं।

नीट 2020 के आवेदन के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पडेस्क का नंबर है - 0120-6895200

NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें