NEET Super Specialty Exam 2022 का रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार, 15 सितंबर, 2022 को जारी किया जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना NEET SS रिजल्ट, स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in और natboard.edu पर देख सकेंगे। NEET सुपर स्पेशियलिटी 2022 का आयोजन 01 और 02 सितंबर को एनबीई द्वारा किया गया था। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एमसीसी द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। शैक्षणिक सत्र एक अक्तूबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।
NEET सुपर स्पेशियलिटी परिणाम : 15 सितंबर, 2022
शैक्षणिक सत्र शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 01 अक्तूबर, 2022 से
छात्रों को प्रवेश दिए जाने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2022 तक
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध 'नीट एसएस' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. संबंधित सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के लिए परिणाम पीडीएफ चुनें।
चरण 4. अपना नीट एसएस यानी सुपर स्पेशियलिटी 2022 रोल नंबर खोजें।
चरण 5. इसके बाद अपने मार्क्स और रैंक की जांच करें।
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए NEET SS 2022 सूची का प्रिंट आउट ले लें।