फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP 2022 Counselling: जेईईसीयूपी काउंसलिंग राउंड-2 सीट अलॉटमेंट के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 15 Sep 2022 03:30 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP 2022 Counselling: JEECUP काउंसलिंग राउंड-2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल सबमिट करने होंगे।
विज्ञापन
JEECUP 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश/JEECUP ने JEECUP काउंसलिंग राउंड-2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम को आज 15 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस प्रक्रिया का हिस्सा बने थे, वे अपने परिणाम को अब ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख को होंगे दस्तावेजों के सत्यापन
ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किए गए ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन के शेड्यूल के मुताबिक जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन की सुविधा 15 से 17 सितंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, तीसरे दौर का नया पंजीकरण 16 से 18 सितंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
JEECUP काउंसलिंग राउंड-2 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल सबमिट करने होंगे। ये जानकारियां उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र पर उपलब्ध है। 

आगे की प्रक्रिया
सीट अलॉटमेंट लिस्ट को चेक करने के बाद जिन उम्मीदवारों को जो सीटें आवंटित की गई है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्रीज और फ्लोट विकल्प प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। छात्रों को अपना च्वाइस लॉक 17 सितंबर, 2022 से पहले करना होगा। आवंटन सूची को स्वीकार करने वाले छात्रों को दिए गए समय पर दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।
विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEECUP Round 2 Counselling registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब सीट अलॉटमेंट सूची आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें